पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवंस ने CM Punk के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। ओवंस ने माना कि दोनों के बीच खास तालमेल नहीं है। उन्होंने अपने और Punk के बीच व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता की ओर भी इशारा किया। अब ओवंस का सामना आगामी SmackDown में Punk से होने वाला है। यह मुकाबला Undisputed WWE Championship के लिए होगा। ओवंस ने Fatal 4-Way मुकाबला जीतकर टाइटल शॉट हासिल किया था। आगामी भिड़ंत को WWE के बड़े मुकाबलों में गिना जा रहा है। यह मुकाबला कनाडा के टोरंटो में आयोजित होगा। खास बात यह है कि ओवंस के परिवार के सदस्य भी मुकाबला देखने और उनका समर्थन करने के लिए मौजूद रहेंगे। घरेलू दर्शकों के सामने ओवंस के लिए यह मुकाबला बेहद खास माना जा रहा है। दूसरी ओर, Punk अपने चैंपियनशिप खिताब को बचाने की कोशिश करेंगे। दोनों के बीच पहले से मौजूद तनाव मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है।
Source: Source