मानसा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारना निवासी राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव मंडाली से अक्कांवाली की ओर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। बोहा पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। मानसा के SSP भागीर सिंह मीणा के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती बोहा क्षेत्र में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। रात के समय भी विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Source: Source