जालंधर | अपाहिज आश्रम परिसर स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में 7 जून रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नेत्र जांच तथा मेडिकल चेकअप शिविर लगेगा। शिविर लॉन्ग आइलैंड इंडो अमेरिकन लायंस क्लब, न्यूयॉर्क (यूएसए) डिस्ट्रिक्ट 20-के2 के सहयोग से रखा गया है। शिविर में आंखों की जांच, सफेद व काला मोतिया के ऑपरेशन, फिजियोथेरेपी, डिजिटल एक्स-रे, बोन डेंसिटी, मैमोग्राफी, ईसीजी और रक्त जांच निशुल्क की जाएंगी तथा जरूरतमंदों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी। निवेदकों में तरसेम कपूर (संस्थापक अध्यक्ष), सुनीता कपूर (सह-अध्यक्ष), संजय सभ्रवाल (जनरल सेक्रेटरी) और ललित भल्ला (फाइनेंस सेक्रेटरी) शामिल हैं।
: Source