हरियाणा के फरीदाबाद में स्कूल शिक्षिका संध्या की हत्या मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच के अनुसार आरोपी अमित पिछले करीब एक साल से शिक्षिका को परेशान कर रहा था। मामले को लेकर गांव में दो बार पंचायत भी हुई थी, जहां आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर शिक्षिका का पीछा करना बंद नहीं किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति बनकर स्कूल पहुंचा और वहां चाकू से हमला कर शिक्षिका की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Source: Source