हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संकल्प बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में संगठनात्मक रणनीति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Source: Source