किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की गुरदासपुर इकाई ने लंबित मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने के पहले दिन बड़ी संख्या में किसान और मजदूर भीषण गर्मी के बावजूद प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन ने सरकार और प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। किसान नेताओं ने कहा कि फंड जारी होने के बावजूद किसानों को नए एमसीएल जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं। नेताओं ने नेशनल हाईवे भूमि अधिग्रहण मामलों में किसानों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने गन्ना किसानों के 68.50 रुपये प्रति क्विंटल बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप भी लगाया। संगठन ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में गिरदावरी और जल निकासी व्यवस्था पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source: Source