करनाल जिले के तरावड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने खेतों में बने एक खोखे से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस और परमिट के शराब बेच रहा था। कार्रवाई गांव बीड़ डिंडारी क्षेत्र में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खोखे पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से कुल 322 बोतल शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब रखने के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद शराब के नमूने लेकर बाकी माल को सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Source: Source