कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पशु चिकित्सक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को 28 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी की तैनाती पट्टी अफगान क्षेत्र में बताई गई है। शिकायतकर्ता गांव सोंगरी निवासी डेयरी संचालक है। उसने एसीबी को बताया कि वह भैंसों के लिए लोन करवाना चाहता था। लोन प्रक्रिया में मदद के बदले वीएलडीए अंकुर ने उससे रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोपी को कैथल विश्वकर्मा चौक पर रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया। एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को आगे की जांच के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Source: Source