रायपुर में गुढ़ियारी पुलिस ने एमडीएम ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में बैठकर ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.69 ग्राम एमडीएम ड्रग्स, कार और फोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी का नाम शशांक तांडेकर है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली थी कि कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास युवक ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शशांक तांडेकर निवासी गुढ़ियारी रायपुर बताया। आरोपी पर नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। गुढ़ियारी निरीक्षक बीएल चंद्राकर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गیف्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। यह कार्रवाई एसीसीयू-गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
: Source