दिल्ली के जंतर-मंतर के पास टॉलस्टॉय चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान एक पिज्जा डिलीवरी बॉय को भीड़ ने घेर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग डिलीवरी बॉय की बाइक पर रखे पिज्जा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की में डिलीवरी कर्मी के हाथ में चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Source: Source