छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लग्जरी JETTA कार के सीक्रेट चेंबर से 38 किलो मादक पदार्थ बरामद किया है। आरोपी कार में छिपाकर गांजा ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई तस्करी नेटवर्क पर निगरानी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बरामद मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Source: Source