पलवल में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मंत्री ने अपनी ही पार्टी के एक नेता को शिकायत को लेकर फटकार लगाई। अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायत पर उन्होंने समिति सदस्य को स्थानीय विधायक से संपर्क करने की सलाह दी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और हथीन के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। करीब दो घंटे चली बैठक में कुल 17 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष तीन शिकायतों को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। मंत्री ने अधिकारियों को बिजली कनेक्शन, जलभराव और सड़क संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति के सदस्यों से भी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों ने भी स्थानीय समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। राव नरबीर सिंह ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
Source: Source