कोंडागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह ग्राम कोंगेरा के पास पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद थाना कोंडागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान डोमेन्द्र कोर्राम के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को प्रेम का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है।
Source: Source