महासमुंद पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बलौदा पुलिस को ग्राम पलसापाली में शराब बनाने और बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रामकुमार जोल्हे के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं भेकलाल जोल्हे के घर से 20 लीटर महुआ शराब मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 45 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रशासन अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुलिस ने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है।
Source: Source