अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर कुल 767 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना घरिंडा पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 264 ग्राम, 262 ग्राम और 35 ग्राम हेरोइन मिली। थाना जंडियाला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा। इनमें एक आरोपी से 105 ग्राम और दूसरे से 51 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना कंबो पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक आरोपी को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद नशीले पदार्थों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। प्रशासन नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रहा है।
Source: Source