पंजाब के होशियारपुर जिले में आम आदमी पार्टी के सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर उन पर कार चढ़ा दी। इसके बाद कार को आगे-पीछे कर उन्हें कुचलने की कोशिश की गई। हमलावरों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से भी हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
Source: Source