गुरुग्राम के सेक्टर 84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में दर्दनाक हादसा सामने आया है। भारी-भरकम बास्केटबॉल पोल गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार्तिक दलाल की रीढ़ की हड्डी में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि खेल परिसर का रखरखाव लंबे समय से ठीक नहीं था। बताया गया कि पोल का आधार कमजोर होने की शिकायत पहले भी की गई थी। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो हादसा टाला जा सकता था। पुलिस सुरक्षा मानकों और मेंटेनेंस व्यवस्था की जांच कर रही है। अधिकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
Source: Source