पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव कौंतरपुर के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को रोककर उसमें आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस जालंधर से जम्मू जा रही थी। लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों में से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Source: Source