बिहार के नालंदा जिले में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। लहेरी थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर से करीब 17 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में बेटी की शादी के लिए जुटाए गए जेवर और नकदी शामिल थे। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
Source: Source