पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित सत्र 10 अगस्त तक चल सकता है। इस संबंध में 21 जुलाई को होने वाली पंजाब कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। यह आम आदमी पार्टी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी मानसून सत्र होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्र में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा शुरू कर दी है। विभिन्न विभागों के साथ बैठकों का दौर भी जारी है। सूत्रों के अनुसार सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में संशोधन का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किया जा सकता है। अन्य मुद्दों को लेकर स्थिति कैबिनेट बैठक के बाद स्पष्ट होगी। सरकार विधानसभा सत्र के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
Source: Source