लुधियाना में एसएस जैन गर्ल्स स्कूल कमेटी रजिस्टर्ड की जनरल हाउस बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पांच वर्षों के लिए नई कमेटी के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव आत्म देवकी निकेतन परिसर में संपन्न हुआ। ज्ञानचंद जैन और संजीव जैन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव में कमेटी के 48 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नंदकुमार जैन को 39 मत प्राप्त हुए और वे भारी बहुमत से विजयी रहे। इसके साथ ही उन्हें लगातार चौथी बार कमेटी का प्रधान चुना गया। नंदकुमार जैन लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वे 14 वर्षों तक प्रधान और करीब 35 वर्षों से विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए सदस्यों ने उन पर फिर से भरोसा जताया। चुनाव के बाद उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भोले बाबा रतन मुनि महाराज के आशीर्वाद को दिया और कमेटी के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
Source: Source