जालंधर में आयोजित दूसरे सब-जूनियर पंजाब राज्य रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन दोआबा कॉलेज स्थित रत्ती बैडमिंटन अकादमी में किया गया। चार दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में पंजाब के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। समापन समारोह में पंजाब बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंडर-17 बॉयज डबल्स वर्ग में वीरेन सेठ और जोरावर सिंह ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में भी वीरेन सेठ ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 गर्ल्स डबल्स में अमेलिया भाकू और अनन्या निजहावन की जोड़ी विजेता रही। मिक्स्ड डबल्स का खिताब शिवेन ढींगरा और अनन्या निजहावन ने जीता। अंडर-15 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-15 बॉयज डबल्स में अभिमन्यु सिंह और जोरावर सिंह विजेता बने। टूर्नामेंट का संचालन पंजाब बैडमिंटन संघ के नियमों के अनुसार किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ।
Source: Source