सुकमा| नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान को छिंदगढ़ ब्लॉक में ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रशासन की कला जत्था टीम ने ग्राम पंचायत किकिरपाल और कोटरीपाल-1 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुशासन त्यौहार, बस्तर मुन्ने अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा बिहान योजना की जानकारी सरल और स्थानीय भाषा में दी। प्रशासन का यह अभियान ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी साबित हो रहा है।
: Source