शिमला के रामपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ज्यूरी के पास दो निजी कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। कुछ समय के लिए एनएच-5 पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम खुलवाकर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की। निर्धारित गति सीमा का पालन करने और लापरवाही से ओवरटेक न करने की सलाह दी गई। प्रशासन का कहना है कि सावधानी बरतकर ऐसे गंभीर सड़क हादसों से बचा जा सकता है।
Source: Source