छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुत्तों के हमले में पांच साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दादरखुर्द इलाके की है, जहां बच्चा जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होने के लिए तैयार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने बच्चे को घेर लिया। हमले में बच्चे के हाथ, पैर, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बच्चे को तुरंत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।
Source: Source