उत्तर प्रदेश के बांदा में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर करीब आधा दर्जन महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से बाहर घसीटा और बीच सड़क पर लात-घूंसों से पीटा। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source