हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी हिल्स के बैहलों गांव में तेंदुए की दहशत का मामला सामने आया है। मंगलवार रात एक तेंदुआ घर के आंगन में घुस गया। तेंदुए ने वहां सो रहे पिटबुल कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर ले गया। बताया गया कि कुछ ही सेकंड में तेंदुआ जंगल की ओर गायब हो गया। इस घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग मामले की जानकारी जुटा रहा है। मोरनी हिल्स क्षेत्र में पहले भी वन्यजीवों की मौजूदगी के मामले सामने आते रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Source: Source