कुरुक्षेत्र के दबखेड़ी गांव में बाइक विवाद को लेकर एक ट्रक ड्राइवर सुनील उर्फ शैंटी (29) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता सिकंदर ने आरोप लगाया है कि आरोपी गौरव, रोहित और उनके पिता ने एक सोची-समझी साजिश के तहत सुनील को पहले जिंदल पार्क से किडनैप किया और फिर अपने घर ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। सिकंदर के अनुसार, विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर सुनील को बंधक बनाया गया और रात भर मारपीट करने के बाद परने (गमछे) से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह आरोपियों ने इसे सुसाइड का रूप देने के लिए शव को LNJP अस्पताल में छोड़ दिया और फरार हो गए। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। केयूके थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण, हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Source: Source