कपूरथला के पॉश इलाके सन्नी साइड में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां घर में पेंट का काम कर रहे पेंटर रणजीत सिंह ने बुजुर्ग दंपति को 5 घंटे तक बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपी ने बुजुर्ग पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया और महिला पर पिस्तौल तानकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने 35 तोले सोना, डायमंड ज्वेलरी, 2.50 लाख रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। आरोपी ने भागने के बाद पीड़ित के बेटे को वॉयस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को मोटरसाइकिल पर भागते हुए देखा गया है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Source: Source