दुबई में गैस लीक हादसे में जान गंवाने वाले तरनतारन के युवक रंजीत सिंह का शव भारत लाया गया। रंजीत सिंह तरनतारन के गांव कक्का कंडियाला का रहने वाला था और रोजगार के लिए दुबई गया था। एक निजी कंपनी में काम के दौरान गैस लीक होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आर्थिक परेशानियों के कारण परिवार के लिए शव को भारत लाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने परिवार की मदद की। ट्रस्ट के प्रयासों से जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद शव को पैतृक गांव पहुंचाया गया, जहां भावुक माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने परिवार को सांत्वना दी। ट्रस्ट ने मृतक के दस्तावेज भी परिजनों को सौंपे।
Source: Source