पानीपत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर 18 मार्ग पर नाकाबंदी कर एक बलेनो कार से 444 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी अभिषेक तेवतिया के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ से यह खेप पानीपत में सप्लाई करने आया था। आरोपी ने तस्करी के लिए दिल्ली से किराए पर ली गई कार का इस्तेमाल किया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर उत्तर प्रदेश व बिहार में जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। बिहार के एक मामले में वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। सीआईए टू टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एक्साइज एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source