छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में 64 पुलिस निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत दुर्ग जिले के 7 इंस्पेक्टरों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। सुपेला थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को कांकेर भेजा गया है। जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह का तबादला कोंडागांव किया गया है। उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को सुकमा और खुर्सीपार थाना के निरीक्षक आनंद शुक्ला को बीजापुर भेजा गया है। ट्रैफिक शाखा के निरीक्षक मनीष शर्मा सहित श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर का भी अन्य जिलों में तबादला किया गया है। वहीं, राकेश कुमार खुटेश्वर, राजकुमारी पांडेय और मो. तारीक हारिश का तबादला दुर्ग जिले में किया गया है। इन तीनों अधिकारियों को जिले में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से जल्द ही स्थानीय पदस्थापना आदेश जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि नए अधिकारियों को किस थाना या शाखा का प्रभार मिलेगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Source: Source