छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने निवेश के बहाने कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया। बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें ब्लैकमेल किया और करोड़ों रुपए की आर्थिक ठगी की। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
: Source