लुधियाना के फोकल पॉइंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 15 किलो गांजा, 31,400 रुपए की ड्रग मनी, 420 जिप लॉक लिफाफे और एक जुपिटर स्कूटर बरामद किया है। मामले की शुरुआत प्रकाश भारती नामक युवक की गिरफ्तारी से हुई, जिसके पास से 5 किलो गांजा मिला। पूछताछ के दौरान उसने अपनी मां मंद्रिका भारती का नाम उजागर किया, जिसके पास से बाद में 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी सस्ते दाम पर नशा खरीदकर उसे छोटे पैकेटों में भरकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस अब रिमांड लेकर नशा तस्करी के मुख्य सप्लायरों और नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Source: Source