छत्तीसगढ़ के धमतरी में सांकरा-मेचका मुख्य मार्ग पर लिलांज पुल के आगे एक मोड़ पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह वाहन धमतरी से बाजार का सामान लेकर मैनपुर की ओर जा रहा था। मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि वाहन में भरा सारा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर मेचका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तुरंत यातायात को सुचारु कराया और वाहन हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अधिक लोड और तेज रफ्तार हादसे का कारण हो सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता साफ कराया गया।
Source: Source