रामानुजनगर में छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन सूरजपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवपदस्थ सहायक संचालक शिक्षा अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सहायक संचालक ने अपने शैक्षणिक और संगठनात्मक अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी और सम्मान के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने और नवाचार पर जोर दिया। बैठक में संगठनात्मक सहयोग और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। बैठक का उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। इसमें जिला स्तरीय कई शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आपसी सहयोग से शिक्षा के स्तर को सुधारने की प्रतिबद्धता जताई। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
Source: Source