अमृतसर के छेहर्टा इलाके में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय रिक्शा चालक भूपिंदर सिंह की मौत हो गई। हादसा नारायणगढ़ चौक के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मृतक गुरु की वडाली का निवासी था और परिवार में आजीविका का एकमात्र सहारा था। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। थाना छेहर्टा के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार मुख्य कारण मानी जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Source: Source