रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर मनीष ट्रेवल्स की चलती बस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय सतवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह हादसा 16 जून की रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यात्री बस के गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान वह चलती बस से नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। राखी थाना पुलिस ने बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया है। चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
Source: Source