कोरबा में बैंक लोन दिलाने के नाम पर महिला से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आसान किस्तों में 5 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से डिजिटल पेमेंट के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। उसने एक महिला से फोन-पे के माध्यम से 40,500 रुपये दूसरे खाते में जमा कराए और बाद में रकम निकाल ली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कई सिम कार्ड और डिजिटल पेमेंट माध्यमों का इस्तेमाल ठगी के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से रकम बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और लोगों को ऑनलाइन लोन व निवेश के नाम पर सावधान रहने की अपील की है।
Source: Source