जालंधर पावन ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में मीरी-पीरी के मालिक धन्य-धन्य श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित चल रहे धार्मिक दीवानों की श्रृंखला के अंतर्गत बाल कवि दरबार का आयोजन किया गया। अरमान नामक बालक ने जोशीले अंदाज में कविता प्रस्तुत कर सिखी के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। इसके साथ ही टांडा कस्बे से आईं दो बालिकाओं मेहर कौर और गुरनूर कौर ने हरी सिंह नलवा पर उत्साह के साथ वार सुनाई तो दीवान जयकारों से गूंज उठा। इसके अतिरिक्त रविश दुआ, रिहांश दुआ, अगमजोत सिंह, जसलीन कौर, ग्रैनूल कौर, फतेह सिंह, इशवीन कौर, मन्नणजोत सिंह, इकलीन कौर, बिशनप्रीत कौर, हरलीन कौर, मेहरनूर कौर, विपनप्रीत कौर, तहरीत कौर, गुरनूर कौर, मेहर कौर, गुरमानिया कौर, अरमान, सुहाना और जपनूर कौर सहित अन्य बच्चों ने भी अपनी उत्कृष्ट कविताओं के माध्यम से संगत को आनंदित किया। कवि दरबार में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों का उत्साहवर्धन करने वालों में प्रधान गुरकृपाल सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, अकाली रछपाल सिंह, जगजीत सिंह, ज्ञानी तरसेम सिंह हेड ग्रंथी, गुरमीत सिंह जनरल सचिव सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कवि दरबार की समाप्ति के बाद हरजीत सिंह ओबराय के निर्देशन में निर्मित फिल्म “बेनिडिक्शन (रूहानी आशीर्वाद)” का प्रदर्शन किया गया।
Source: Source