हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव केके पंत द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2008 बैच के IAS आशीष सिंघमार को पशुपालन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वे वर्तमान में डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वहीं 2010 बैच के IAS अमरजीत सिंह को गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे ACS गृह के नियंत्रण में कार्य करेंगे। इससे पहले गृह विभाग की जिम्मेदारी केके पंत के पास थी, जो अब मुख्य सचिव बन चुके हैं। वर्तमान में अमरजीत सिंह कॉर्पोरेशन विभाग भी देख रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में अन्य IAS अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव संभव है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
Source: Source