अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि समशेर हुसैन नामक युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाकर और शादी का वादा करके लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2025 से दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रह रहे थे, लेकिन जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे दूसरे धर्म व जाति का बताकर शादी से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। गांधीनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी समशेर हुसैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं (115(2), 296, 351(3), 69) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Source: Source