बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के शिवधाम विहार में गुरुवार सुबह लूट की एक वारदात सामने आई है। रेलवे लोको पायलट भानू प्रकाश की पत्नी संजू कुमारी जब सुबह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं, तभी नीले रंग की स्कूटी पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के तुरंत बाद आरोपी तेजी से मेन रोड की ओर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने नीले और सफेद रंग के कपड़े पहने थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।
Source: Source