सोनीपत में बरोदा के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने राहुल गांधी को देश की बुलंद आवाज बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही, उन्होंने भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे ‘बेमिसाल’ के बजाय ‘बदहाल’ करार दिया। विधायक ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, चरम पर मौजूद बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने नीट परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
Source: Source