छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित करमपुर पोखरी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पोखरी में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव पत्थरों से बंधा हुआ था, जिससे हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। शव को निकालने के लिए DDRF और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस का मानना है कि यह मामला सुनियोजित हत्या का हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Source: Source