जालंधर के डल्लेवाल फाटक के समीप मंगलवार को एक दुखद घटना में ट्रेन की चपेट में आने से 61 वर्षीय सतनाम लाल निवासी गांव अट्टा की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया था। गुराया जीआरपी पोस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि जीआरपी इस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Source: Source