लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके से चार महीने पहले लापता हुए 26 वर्षीय करियाना दुकानदार अविनाश कुमार के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण और अवैध हिरासत में रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अविनाश के भाई अमित प्रकाश ने बताया कि अविनाश 12 फरवरी 2026 को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी समय तक रिश्तेदारों और हर संभावित जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। लंबे समय तक युवक का पता न चलने पर परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अब आगे की गहन जांच की जा रही है। इलाके में युवक के गायब होने की चर्चा से परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए युवक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोग भी इस रहस्यमयी गुमशुदगी से चिंतित हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
Source: Source