पंजाब के अमृतसर स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक फ्लैट पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जम्मू पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी। छापेमारी के दौरान फ्लैट से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल और लगभग 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरजदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार और नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था। स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में इस तरह की बरामदगी को गंभीर चिंता का विषय बताया है।
Source: Source