मुंबई के बोरीवली ईस्ट स्थित एक पेट्रोल पंप पर हिंसा और लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कार चालक ने विवाद के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी को अपनी गाड़ी की बोनट पर कथित तौर पर कई मीटर तक घसीटा। आरोपी चालक ने इस दौरान अन्य वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह विवाद आरोपी के भाई को नौकरी से निकाले जाने के बाद उपजा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source