कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक जोरदार मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक कुख्यात बदमाश घायल हो गया, जिसे उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश हाल ही में जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वांछित थे और कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। फिलहाल, घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Source: Source